StudyToGrow

संख्या प्रणाली (Number System)

संख्या प्रणाली(Number System) क्या है?

कंप्यूटर में, संख्या प्रणाली (Number System) संख्याओं को दर्शाने का एक तरीका है जिसमें कुछ विशेष चिन्ह या अंक होते हैं। कंप्यूटर सभी डेटा को संख्या के रूप में प्रोसेस और स्टोर करता है, इसलिए डेटा को दर्शाने और उस पर कार्य करने के लिए अलग-अलग संख्या प्रणालियों का उपयोग किया जाता है।

कुछ प्रमुख संख्या प्रणालियाँ(Number System) हैं:-

बाइनरी (द्विआधारी) प्रणाली(Binary Number System) (Base 2):- इस प्रणाली में केवल दो अंक होते हैं, 0 और 1। कंप्यूटर बाइनरी का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उनके आंतरिक सर्किट दो स्थितियों में होते हैं (चालू और बंद), 0 का मतलब “बंद” और 1 का मतलब “चालू” होता है। उदाहरण– बाइनरी में 5 को 101 के रूप में लिखा जाता है।

दशमलव प्रणाली (Decimal Number System) (Base 10):- यह वही प्रणाली है जो हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में उपयोग करते हैं, जिसमें दस अंक होते हैं: 0 से 9 तक। उदाहरण– दशमलव में 5 को 5 ही लिखा जाता है।

आक्टल प्रणाली (Octal Number System) (Base 8):- इस प्रणाली में आठ अंक होते हैं: 0 से 7 तक।उदाहरण– दशमलव संख्या 8 को आक्टल में 10 के रूप में लिखा जाता है।

हेक्साडेसिमल प्रणाली (Hexadecimal Number System) (Base 16):- इस प्रणाली में 16 अंक होते हैं: 0 से 9 तक और फिर A से F तक (A=10, B=11, C=12, D=13, E=14, F=15)। उदाहरण– दशमलव संख्या 15 को हेक्साडेसिमल में F के रूप में लिखा जाता है।

Decimal (Base 10)Binary (Base 2)Octal (Base 8)Hexadecimal (Base 16)
0000
1111
21022
31133
410044
510155
611066
711174
81000108
91001119
10101012A
11101113B
12110014C
13110115D
14111016E
15111117F
16100002010
17100012111

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top